कांग्रेस में जाते ही BJP पर टूट पड़े कथावाचक मोहित, बोले-भाजपा सिर्फ हिंदू-हिंदू करके भड़का रही, कांग्रेस धर्म पर चल रही

Edited By Desh Raj, Updated: 20 Mar, 2026 04:08 PM

upon joining congress preacher mohit launches scathing attack on bjp

मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा घटनाक्रम हुआ।  आगर मालवा के प्रसिद्ध कथा वाचक मोहित नागर ने आज सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू के साथ भोपाल पहुंचकर पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उन्हे सदस्यता ग्रहण करवा कर...

भोपाल (इजहार खान): मध्य प्रदेश में आज एक बड़ा घटनाक्रम हुआ।  आगर मालवा के प्रसिद्ध कथा वाचक मोहित नागर ने आज सुसनेर विधायक भैरों सिंह बापू के साथ भोपाल पहुंचकर पीसीसी दफ्तर में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने उन्हे सदस्यता ग्रहण करवा कर पार्टी में स्वागत किया। इस मौके पर कथा वाचक मोहित नागर ने उनके कांग्रेस ज्वाइन करन की वजह की खुलासा किया है। उन्होंने बीजेपी की करनी और कथनी में फर्क बताया है और जमकर निशाना साधा है।

भाजपा सिर्फ हिंदू-हिंदू कर रही है- मोहित नागर

मोहित नागर ने बीजेपी पर भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज के तारीख में भाजपा सिर्फ हिंदू हिंदू कर रही है। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को ज्वाइन किया है। कांग्रेस जो करती है वो कहती है...लेकिन भाजपा हिंदू को भड़काने वाला काम कर रही है। मोहिन नागर ने कहा कि धर्म की बातें करना अलग बात है और धर्म पर चलना अलग बात है। भाजपा गौमाता की आड़ में बात कर करके माहौल खराब कर रही है। समाज सिर्फ 2 ही है स्त्री औऱ पुरुष।

लोगों को हिंदू बनाने के लिए अपील की जा रही है, क्या हम हिंदू नहीं है। मैं लोगों को समझाउंगा कि वो मुद्दा समझें और गलत को पहचानें। भाजपा महंगाई और बेरोजगारी की बातें नहीं करती है, बस बस हिंदू-हिंदू करती है। आप जो देश की समस्याएं है उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

इस मौके पर  पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, कथा वाचक नागर ने व्यथा बताई हैं। महंगाई अकल्पित है। लाड़ली बहनों के साथ छल किया जा रहा। ऐसा राजा बैठा है जिसको समझ नहीं प्रदेश को किस दिशा में ले जाना है। स्वास्थ्य सेवाएं वेंटिलेटर है


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!