कांग्रेस MLA मुकेश मल्होत्रा की विधायकी जाने पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान,अब करेंगे ये काम

Edited By Desh Raj, Updated: 09 Mar, 2026 06:50 PM

he bjp removed the tribal mla from his post through all means jitu

आज भाजपा ने कांग्रेस के एक आदिवासी विधायक मुकेश मल्होत्रा को पदमुक्त करवा दिया और हारे हुए प्रत्याशी को वापस विधायक घोषित करवा लिया। यह भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत है।

(डेस्क): आज भाजपा ने कांग्रेस के एक आदिवासी विधायक मुकेश मल्होत्रा को पदमुक्त करवा दिया और हारे हुए प्रत्याशी को वापस विधायक घोषित करवा लिया। यह भारतीय जनता पार्टी के अंत की शुरुआत है। भाजपा को यह कभी स्वीकार नहीं होगा कि एक आदिवासी व्यक्ति सामान्य सीट से विधायक कैसे बन गया।

सुप्रीम कोर्ट में अपील करके कानूनी तरीके से फिर कांग्रेस का विधायक बनवाएँगे-जीतू

भाजपा सदन में आदिवासी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी से उनकी औकात पूछती है और चुने हुए आदिवासी विधायकों का चुनाव साम, दाम, दंड, भेद लगाकर शून्य करवाती है। स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी दलित और आदिवासी विरोधी है।

हमें माननीय सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा है। हम सुप्रीम कोर्ट में अपील कर कानूनी तरीके से फिर से कांग्रेस का विधायक बनवाएँगे।

ये है मामला

मुकेश मल्होत्रा के खिलाफ यह याचिका भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपने  आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी छुपाई थी। कोर्ट ने याचिका के तथ्यों को सही पाया और माना कि जानकारी छुपाना चुनाव नियमों का उल्लंघन है।

चुनाव शून्य घोषित करने के साथ ही हाईकोर्ट ने एक और महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।  चुनाव के दौरान  दूसरे नंबर पर रहने वाले भाजपा प्रत्याशी रामनिवास रावत को विजयपुर विधानसभा सीट से विधायक घोषित कर दिया गया है।

MP की राजनीति की यह बड़ी खबर है। विजयपुर विधानसभा सीट पर चुनाव पर ये फैसला आया है। हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच के जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।  कोर्ट ने निर्वाचन प्रक्रिया में गड़बड़ी और तथ्यों को छुपाने के आधार पर यह निर्णय लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!