MP BJP का एक और धमाका, इस मोर्चे की प्रदेश पदाधिकारियों की टीम का ऐलान, 29 चेहरों में कई दिग्गज

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Mar, 2026 06:22 PM

bjp kisan morcha announces team of state officials in mp

मध्य प्रदेश भाजपा में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। पार्टी को मजबूत और सक्षम बनाने के मकसद से लगातार प्रदेश में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant khandelwal) की सहमति से भाजपा...

(भोपाल): मध्य प्रदेश भाजपा में नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। पार्टी को मजबूत और सक्षम बनाने के मकसद से लगातार प्रदेश में पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। अब इसी कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल (Hemant khandelwal) की सहमति से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। इसमे कई नामों को जगह मिली है

भाजपा किसान मोर्चा  की नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश महामंत्री  

BJP की इस भाजपा किसान मोर्चा  की नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष और 3 प्रदेश महामंत्री  बनाए गए हैं जबकि एक कोषाध्यक्ष के तौर पर संदीप रघुवंशी को स्थान मिला है। कुल मिलाकर इस कायकारिणी में 29 पदाधिकारी है और उन पर भरोसा जताया गया है। किसान मोर्चा की प्रदेश टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए महिला नेत्री कल्पना मर्सकोले को भी स्थान मिला है।

कुल मिलाकर इस कायकारिणी में 29 पदाधिकारी है

जिन पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में जगह मिली है  उनमें शंकरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह राजपूत, मेघ सिंह गुर्जर नारायण पटेल (खाती), विवेक शर्मा, कल्पना मर्सकोले, राजेश पंवार, लोकपाल सिंह लोधी  को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। जबकि मनोज लदवे प्रदेश महामंत्री, कप्तान सिंह यादव, गोपाल कुर्मी पटेल को भी प्रदेश महामंत्री की जिम्मेवारी मिली है।

संदीप रघुवंशी, अर्जुन रघुवंशी, सुमेर सिंह सोलंकी ,राजीव पटेल, हरिनारायण यादव, राजमणि बघेल, सीताराम रावत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह (वॉवी राजा), अशोक पांसे को भी भाजपा किसान मोर्चा कार्यकारिणी में जगह मिली है।  

पूरे पदाधिकारियों के नाम और किसको, कौन सी जिम्मेवारी दी गई है पूरी लिस्ट नीचे है...

 

PunjabKesari

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!