किसानों के कर्ज माफी और गेहूं खरीदी के लिए BJP MLA ने अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा,उठाया बड़ा कदम

Edited By Desh Raj, Updated: 03 Apr, 2026 05:38 PM

bjp leader takes major step regarding farm loan and interest waivers in mp

गेहूं खरीदी को लेकर लगातार बदल रही तारीखों से जहां मध्य प्रदेश में किसानों का लगातार गुस्सा फूट रहा है, वहीं अब किसानों लिए सत्तासीन पार्टी के विधायक ने ही मोर्चा खोल दिया है। किसानों के कर्ज और ब्याज माफी पर बीजेपी नेता का बड़ा कदम उठाया है

(भोपाल): गेहूं खरीदी को लेकर लगातार बदल रही तारीखों से जहां मध्य प्रदेश में किसानों का लगातार गुस्सा फूट रहा है, वहीं अब किसानों लिए सत्तासीन पार्टी के विधायक ने ही मोर्चा खोल दिया है। किसानों के कर्ज और ब्याज माफी पर बीजेपी नेता का बड़ा कदम उठाया है और सीएम मोहन यादव को खुला पत्र लिखा है। दरअसल आलोट से विधायक और पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय किसानो के हक के लिए आवाज उठाते दिख रहे हैं।

भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय ने किसानों के पक्ष में खोला मोर्चा

दरअसल एमपी में गेहूं खरीदी में देरी पर जहां किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है वहीं इसको लेकर कांग्रेस भी बीजेपी पह हमलावर है। लेकिन अब कांग्रेस के बाद भाजपा के विधायक भी इस मुद्दे पर मुखर हो रहे हैं। गेहूं खरीदी में लेट-लतीफी पर भाजपा विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय MLA Chintamani Malviya ने भी हल्ला बोल दिया है। उन्होंने इस बाबत में मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिख दिया है। मालवीय ने पत्र में प्रदेश के किसानों के  कर्ज और ब्याज माफी के साथ ही गेहूं खरीदी जल्द शुरु करने को लेकर आग्रह किया है।

सरकार से 2 महीने में कर्ज और ब्याज माफ करने को कहा

दरअसल किसानों के दबाव में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय ने गेहूं खरीदी को लेकर सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा है। मालवीय ने प्रदेश में 5 अप्रेल से गेहूं खरीदी शुरू करने की मांग के साथ ही 28 मार्च से 30 अप्रैल तक किसानों को कर्ज पर लगने वाले ब्याज को माफ करने के लिए भी कहा है।  किसानों के पक्ष में भाजपा विधायक खुलकर सामने आ गए हैं और किसान हित को देखते हुए मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल प्रदेश में समर्थन मूल्य पर की जाने वाली गेहूं खरीदी में काफी देर हो रही है। पहले खरीदी 1 फरवरी से शुरू की जानी थी, लेकिन उस तारीख को बढाकर पहले  16 मार्च किया गया लेकिन बाद मे फिर तारीख बढ़ाकर 1 अप्रैल और अब 10 अप्रैल कर दिया है जिससे किसानों में गुस्सा है। ये तारीखें भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर व उज्जैन संभाग के जिलों की है। लिहाजा अब किसानों के लिए भाजपा विधायक ने खुद मोर्चा खोल दिया है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!