Edited By Desh Raj, Updated: 03 Apr, 2026 04:17 PM

MP BJP में अब राजनीतिक नियुक्तियों के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे से खलबली मच गई है। सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे ने इन संभावनाओं को और हवा दे दी है
(भोपाल): MP BJP में अब राजनीतिक नियुक्तियों के लिए सुगबुगाहट तेज हो गई है। दरअसल सीएम मोहन यादव और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरे से खलबली मच गई है। सीएम मोहन यादव के दिल्ली दौरे ने इन संभावनाओं को और हवा दे दी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ दिल्ली पहुंचा बहुत कुछ बयान कर रहा है। बताया जा रहा है और उम्मीद की जा रही है कि दोनों नेताओं के दिल्ली दौरे के बाद राजनीतिक नियुक्तियां हो जाएंगी।
निगमों, मंडलों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर दावेदारों में हलचल तेज
दरअसल मध्य प्रदेश में आजकल अधिकारियों के तबादलों को लेकर और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर माहौल गरम है। राजनीति की फिजाओं में अटकलों का दौर जारी है। नेताओं को निगम मंडलों के साथ ही प्राधिकरणों में अपने नाम के फाइनल होने का इंतजार है। नियुक्तियों के लिए चाहवानों की सांसे भी तेज होती जा रही हैं।
दरअसल कई दौर के मंथन के बाद अब नामों का ऐलान कभी भी हो सकता है क्योंकि बुधवार को सीएम मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के दिल्ली दौरा किया है। इससे खलबली मच गई है क्योंकि पार्टी आलाकमान, केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकों के बाद अब सूची जारी होने के संकेत हैं।
दरअसल अब चर्चा तेज हो गई है कि निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर सत्ता और संगठन ने पूरे समीकरण देख लिए हैं और नतीजे पर पार्टी पहुंचती दिख रही है। अब मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने एक साथ दिल्ली जाकर इस बात का संकेत दे दिया है कि फाइनल काउंटडाउन शुरु हो चुका है और कभी भी सूची जारी कर दी जाएगी। जानकारी ये सामने आ रही है कि अब केंद्रीय नेतृत्व से सूची को फाइनल कर ही दिया और ऐलान मात्र बाकी रह गया है।