Edited By Desh Raj, Updated: 22 Mar, 2026 07:15 PM

मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। सीधी कलेक्टर पर बड़ा एक्शन हुआ है, मुख्यमंत्री मोहन ने उन्हें से हटा दिया है।
सीधी (सूरज शुक्ला): मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। सीधी कलेक्टर पर बड़ा एक्शन हुआ है, मुख्यमंत्री मोहन ने उन्हें पद से हटा दिया है। सीधी ज़िले के आकस्मिक भ्रमण में आम जनता एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर की गई शिकायतों एवं जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों की क्रिया कलापों पर विस्तार से समीक्षा एवं फीडबैक लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा महाप्रबंधक जिला सहकारी बैंक पी एस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।
वही जिला कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से कलेक्टर पद से हटाए जाने के निर्देश दिए हैं ।
इसके साथ ही गुना ज़िले में वहाँ तलाशी में मिले नक़द राशि के हेर फेर प्रकरण में पुलिस अधीक्षक की भूमिका को यथोचित न मानते हुए तत्काल प्रभाव से गुना जिला पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को भी हटाने के निर्देश दिए है । इन बड़े फैसलों से प्रदेश की राजनीति में हड़कंप है।
मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव औचक दौरे पर सीधी पहुंचे थे,पनवार हवाई पट्टी पर स्थानीय विधायक रीति पाठक,संसद राजेश मिश्रा,सिहावल विधायक विश्वामित्र सहित जिले के नेताओं ने स्वागत किया था। तत्पश्चात हवाई पट्टी से सर्किट हाउस पहुंच कार्यकर्ताओं से बंद कमरे में सीएम ने बात की और मुख्यमंत्री ने जिले की व्यवस्था पर अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर की।
जवाबदेही के साथ अधिकारियों की नियुक्ति होती है-मोहन
प्रदेश के मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के बाद प्रशासनिक ढांचे की पोल खुल गई जहा लाचार व्यवस्था और आवेदन ले पहुंचे पीड़ितों से मिली शिकायत के बाद सख्त नाराजगी जाहिर की। साथ ही बंद कमरे में कार्यकर्ताओं से बात की तो वही बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधी आकस्मिक दौरे पर जनसमस्या को लेकर कई सारी अलग-अलग प्रकार की शिकायते प्राप्त हुई । आज दौरा किया है उसका परिणाम हो सकता है रात तक आएगा। उम्मीद है कि जो अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं उनको जवाबदारी के साथ काम करना चाहिए और जवाबदारी उनके नियुक्ति के साथ होती हैं। ऐसे में अगर में मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं उनको मैदान में रहने के बजाय बल्लभ भवन विठाना ज्यादा अच्छा है।