छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रेलर और बस की टक्कर में 5 की मौत, कई घायल

Edited By meena, Updated: 06 Mar, 2026 01:52 PM

5 killed several injured in tragic road accident in chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमगा के पास दरचूरा मोड़ पर ट्रेलर और यात्री बस की जोरदार टक्कर में 5....

बलौदाबाजार (अशोक टंडन) : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सिमगा के पास दरचूरा मोड़ पर ट्रेलर और यात्री बस की जोरदार टक्कर में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रेलर ने बस को मारी जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार हादसा सिमगा से दामाखेड़ा मार्ग पर दरचूरा के पास एक मोड़ पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर ने सामने से आ रही यात्री बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री बस में ही फंस गए।

कई यात्री गंभीर रूप से घायल

हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किए जाने की संभावना है।

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

हाईवे पर कुछ देर के लिए बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर रास्ता साफ कराया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात सामान्य हो सका। प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं हादसे को लेकर क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!