Edited By Vandana Khosla, Updated: 16 Apr, 2026 10:32 AM

एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हुई है। बस डिवाइडर से टकराकर सड़क मार्ग पर पलटी है। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 20 लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर यात्रियों...
एमपी डेस्कः मध्यप्रदेश के यात्रियों की बस हादसे का शिकार हुई है। बस डिवाइडर से टकराकर सड़क मार्ग पर पलटी है। घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। जबकि अन्य 20 लोग घायल हो गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। मौके पर यात्रियों में अफरा-तफरी मची रही।
मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से मध्य प्रदेश जा रही एक निजी बस राजस्थान के कोटा में दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जहां यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलटी गई। हादसे के दौरान बस में करीब दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद थे। जिसमें अधिकांश यात्री मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भिंड के रहने वाले हैं। बताया गया कि बस के अचानक पलटने से वाहन के आगे का शीशा चकनाचूर होकर टूट गया। तभी तीन यात्री बस से छिटककर नीचे गिर गए। जिन्हें तेज रफ्तार ट्रक ने बुरी तरह कुचल दिया। तीन की मौके पर मौत हो गई।
इसके अलावा अन्य यात्री बस में कई घंटों तक फंसे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। यात्रियों को कड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में गंभीर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। दुर्घटना का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालांकि, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि संभवतः कुछ मवेशियों के अचानक सड़क पार करने के कारण बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया होगा।