MP के इस विधायक ने सबको चौंकाया! खुद बस चलाकर कार्यकर्ताओं को लेकर क्यों निकले दिल्ली?

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 Nov, 2026 11:45 AM

congress mla drives bus himself takes workers to delhi

आमतौर पर आपने नेताओं और विधायकों को लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हुए देखा होगा

आगर मालवा।  (फहीम उद्दीन कुरैशी ): आमतौर पर आपने नेताओं और विधायकों को लग्जरी गाड़ियों में सफर करते हुए देखा होगा, लेकिन मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर में कांग्रेस विधायक का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। यहां सुसनेर से कांग्रेस विधायक भैरो सिंह परिहार (बापू) खुद बस का स्टेयरिंग संभालते नजर आए। उनका यह अंदाज अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, शनिवार शाम को विधायक भैरो सिंह परिहार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि विधायक खुद बस चलाते हुए कार्यकर्ताओं को लेकर दिल्ली के लिए निकल पड़े।

सुसनेर के मोड़ी चौराहा स्थित कांग्रेस कार्यालय से कार्यकर्ताओं का काफिला नारेबाजी के साथ रवाना हुआ। विधायक बापू ने खुद बस की कमान संभाली और कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली की ओर कूच किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक बस चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी की ओर से 'वोट बचाओ, देश बचाओ' अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुसनेर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। फिलहाल, विधायक भैरो सिंह परिहार का बस चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली रवाना होने का यह अंदाज सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा बटोर रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!