अचानक एक्शन! पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 अधिकारियों का ट्रांसफर

Edited By Himansh sharma, Updated: 06 Apr, 2026 11:38 AM

sudden police reshuffle 5 officers transferred

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों के चलते बड़ा फेरबदल किया गया है।

रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक जरूरतों के चलते बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने पांच अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं, जिनमें थाना प्रभारियों सहित अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। ये सभी नियुक्तियां फिलहाल अस्थायी रूप से लागू रहेंगी।

जारी आदेश के मुताबिक, रक्षित केंद्र रायसेन में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक संजीत परते को सिलवानी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक सिलवानी थाना संभाल रहीं पूनम सविता को अजाक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसी क्रम में अजाक थाना प्रभारी रहे कार्यवाहक निरीक्षक सुरेश दुबे को रक्षित केंद्र भेजा गया है। वहीं रक्षित केंद्र में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक नितिन अहिरवार को रायसेन कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। कोतवाली थाना में पदस्थ उप निरीक्षक रोहित कुशवाह को भारकच्छ थाना प्रभारी की कमान सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें। विभागीय स्तर पर इन बदलावों को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!