पुलिस विभाग में अचानक बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारियों का एक साथ तबादला, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 May, 2026 06:02 PM

sudden police reshuffle 13 officers transferred

जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

धमतरी। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश के तहत कुल 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिनमें 8 निरीक्षक, 3 उप निरीक्षक और 2 सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। इस बदलाव के साथ 10 थानों और 1 चौकी के प्रभार में भी महत्वपूर्ण परिवर्तन हुआ है।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक राजेश जगत को अर्जुनी थाना प्रभारी से हटाकर धमतरी सिटी कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, यह फेरबदल कई महत्वपूर्ण पदों के रिक्त होने और साइबर सेल के अपग्रेड होकर साइबर थाना बनने के बाद आवश्यक माना गया।

खाली पदों और साइबर थाना अपग्रेडेशन से हुआ बड़ा बदलाव

सूत्रों के अनुसार, टीआई कोतवाली के रायपुर स्थानांतरण और एसपी रीडर के कवर्धा ट्रांसफर के बाद कई अहम पद खाली हो गए थे। इसके अलावा साइबर सेल को साइबर थाना में उन्नत किए जाने के बाद निरीक्षक स्तर के अधिकारी की तैनाती अनिवार्य हो गई थी। इन्हीं कारणों से यह व्यापक फेरबदल किया गया।

किन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

निरीक्षक अवधराम साहू को रक्षित केंद्र धमतरी से कुरूद थाना प्रभारी बनाया गया है। शरद ताम्रकार को सिहावा से भखारा, चक्रधर बाघ को नगरी से दुगली और अरुण साहू को मेचका से नगरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

टुमनलाल डडसेना को रक्षित केंद्र धमतरी से खल्लारी थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि चंद्रकांत साहू को कुरूद से अर्जुनी थाना प्रभारी के साथ साइबर थाना का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। रामकिशन मरकाम को दुगली से रक्षित केंद्र धमतरी भेजा गया है। उप निरीक्षकों में लक्ष्मीशंकर मंडलेश्वर को नगरी से केरेगांव थाना प्रभारी, अजय सिंह को बिरेझर चौकी से सिहावा थाना प्रभारी और बलवीर सिंह को केरेगांव से मेचका थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक प्रदीप सिंह को साइबर थाना से बिरेझर चौकी प्रभारी और प्रकाश नाग को खल्लारी से दुगली थाना भेजा गया है।

प्रशासनिक सख्ती के संकेत

इस फेरबदल को जिले में पुलिसिंग को और मजबूत करने तथा साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है। नए तबादलों के बाद जिले की कानून व्यवस्था में नई ऊर्जा और सक्रियता आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!