पुलिस विभाग में अचानक बड़ा फेरबदल, कई अधिकारियों का तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Jun, 2026 01:14 PM

sp orders major transfers in police department

जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं।

बड़वानी। जिले की पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और संतुलित बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने पुलिस विभाग में व्यापक स्तर पर तबादले किए हैं। जारी आदेश में उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश बुधवार देर रात पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी किया गया।

बताया गया है कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल के 22 मई 2026 के निर्देशों के अनुपालन में की गई है। मुख्यालय ने ऐसे पुलिसकर्मियों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे, जो एक ही थाने में चार वर्ष या एक ही अनुभाग में दस वर्ष से अधिक समय से पदस्थ हैं। इसी क्रम में जिलेभर में प्रशासनिक पुनर्संरचना करते हुए नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक ललीता चौहान और राजीव सिंह ओशाल को थाना बड़वानी से रक्षित केंद्र बड़वानी भेजा गया है। वहीं कार्यवाहक उप निरीक्षक रमेश चंद्र चौहान का स्थानांतरण थाना वरला से थाना राजपुर किया गया है। मो. अय्यूब शेख को थाना सिलावद से थाना अंजड़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सहायक उप निरीक्षक स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। सदाशिव कुमरावत को यातायात शाखा से राजपुर में यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि माधव पाटीदार को जुलवानिया से स्थानांतरित कर थाना ठीकरी में पदस्थ किया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि यह कदम कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से उठाया गया है।

जिले में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में इन नई नियुक्तियों का असर थानों की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!