पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक साथ 61 इंस्पेक्टर के तबादले, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 17 Jun, 2026 07:39 PM

major reshuffle in the police department 61 inspectors transferred simultaneous

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों...

डेस्क: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में तबादलों का दौर जारी है। इसी कड़ी में पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय पर वन टाइम (OT) नीति के तहत 61 निरीक्षकों का तबादलें किए गए हैं। इस संबंध में नवा रायपुर अटल नगर की ओर से आदेश जारी किया गया है। इतने बड़े स्तर पर हुए तबादलों से हलचल है।

बताया जा रहा है कि यह तबादले कानून और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किए गए है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 61 इंस्पेंक्टर्स को यहां से वहां किया गया है। लिहाजा तबादले के बाद संबंधित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल एक साथ 61 निरिक्षकों का तबादला आदेश चर्चा का विषय बन रहा है। यह एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है। जारी आदेश के मुताबिक, नक्सल प्रभावित जिलों सुकमा, दंतेवाड़ा, और कोंडागांव में पदस्थ निरीक्षकों को प्रशासनिक दृष्टिकोण से प्रदेश के विभिन्न शहरी और सामान्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। इनमें राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, बिलासपुर, कोरिया, बालोद, गरियाबंद, रायगढ़, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जैसे जिले शामिल हैं।

देखें पूरी सूची
PunjabKesari
PunjabKesari
PunjabKesari
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!