राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! कई अधिकारियों की तबादला सूची जारी, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 Jun, 2026 12:03 PM

major administrative reshuffle in the state transfer list of several officials

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां खाद्य विभाग में कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, कुछ सहायक खाद्य अधिकारियों को प्रभारी खाद्य अधिकारी की...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल की सूचना मिली है। यहां खाद्य विभाग में कई अधिकारियों के तबादले किए गए है। कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। वहीं, कुछ सहायक खाद्य अधिकारियों को प्रभारी खाद्य अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। इन तबादलों को विभागीय कार्यों में बेहतर समन्वय और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। विभाग ने इसके लिए आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, आशीष चतुर्वेदी को जशपुर से महासमुंद भेजा गया है। अरुण मेश्राम को राजनांदगांव से जशपुर भेजा गया है। शिवेंद्र कामठे को सरगुजा से संचालनालय में ट्रांसफर किया गया है। इसके अलावा सुरेश साहू को दुर्ग से दंतेवाड़ा की नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सहायक खाद्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। देवेंद्र बग्गा को संचालनालय से प्रभारी खाद्य अधिकारी केसीजी नियुक्त किया गया है। जतिन देवांगन को एमसीबी से बस्तर भेजा गया है। सरगुजा में सहायक खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव को प्रभारी खाद्य अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

PunjabKesari

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी और खाद्य वितरण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!