राज्य के ‘सुपर कॉप’ का निधन! ब्रेन कैंसर से जंग हार गए चर्चित पुलिस अधिकारी, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 May, 2026 04:36 PM

the state s super cop passes away renowned police officer loses

CG Desk: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बस्तर पुलिस के चर्चित पुलिस निरीक्षक अमित शुक्ला का रविवार को निधन हो गया था। लंबी बीमारी के चलते अमित शुक्ला 44 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए है। वह सुपर कॉप...

CG Desk: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बस्तर पुलिस के चर्चित पुलिस निरीक्षक अमित शुक्ला का रविवार को निधन हो गया था। लंबी बीमारी के चलते अमित शुक्ला 44 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह गए है। वह सुपर कॉप के नाम से मशहूर थे। निरीक्षक अमित शुक्ला के निधन की खबर से पूरे परिवार समेत पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। आज उनके गृहग्राम में अंतिम विदाई दी गई। वहीं, रायगढ़ पुलिस ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धाजलि दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस निरीक्षक अमित शुक्ला ब्रेन कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। लेकिन, उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और अंतत: उनका निधन हो गया। अमित शुक्ला ने बस्तर जिले के दरभा, बकावंड और कोतवाली थाना में अपनी सेवाएं दी। वह जगदलपुर कोतवाली थाना में प्रभारी के पद पर पदस्थ थे। इससे पहले वर्ष 2010 में वह नक्सल क्षेत्र दरभा थाने में भी पदस्थ थे। इसी दौरान उन्होंने नक्सलियों से लोहा लेने के लिए जंगलों में सर्चिंग की थी। उन्होंने नक्सल अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

निरीक्षक अमित शुक्ला का स्वभाव अनुशासित व मिलनसार था। उन्होंने अपने कर्तव्यों के प्रति पूरी जिम्मेदारी निभाई। इसी कारण अमित शुक्ला पुलिस महकमे में विशेष पहचान रखते थे। सहकर्मियों के बीच वे ‘‘सुपर कॉप’’ के नाम से प्रसिद्ध थे। अमित शुक्ला करीब 8 साल तक रायगढ़ में विभिन्न पदों पर तैनात रहे। अमित शुक्ला अपने पीछे दो बेटियों सहित परिवार को छोड़ गए हैं। उनके असामयिक निधन को पुलिस विभाग और समाज के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!