राज्य में अचानक बड़ा फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Edited By Vandana Khosla, Updated: 12 May, 2026 06:40 PM

sudden major reshuffle in the state 9 officers transferred

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई डिप्टी कमिश्नर और सीईओ (CEO) जनपद पंचायत के तबादले किए गए हैं। करीब 9 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें...

भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। कई डिप्टी कमिश्नर और सीईओ (CEO) जनपद पंचायत के तबादले किए गए हैं। करीब 9 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इसमें वंदना शर्मा  को भोपाल जिला पंचायत का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।


इन अधिकारियों के नए तबादले, आदेश जारी

  • माधुरी पटेल को अब जबलपुर जिला पंचायत में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वे महात्मा गांधी ग्रामीण विकास प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर में संचालक और जिला पंचायत अशोकनगर में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के साथ जनपद पंचायत लवकुश नगर छतरपुर में प्रभारी उपायुक्त के पद पर कार्यरत थीं।
  • वंदना शर्मा  को भोपाल जिला पंचायत का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।
  • पुरुषोत्तम लाल यादव को भी जबलपुर जिला पंचायत का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • विभाग ने जनपद पंचायत धार में पदस्थ मारीषा शिंदे को जनपद पंचायत महिदपुर का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।
  • गणेश पांडे, जो पहले जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में पदस्थ थे, अब जनपद पंचायत शाहपुरा डिंडोरी में सेवाएं देंगे।
  • मोगराज मीणा को जनपद पंचायत खनियाधाना से जनपद पंचायत बेगमगंज भेजा गया है।
  • हरीशचंद्र द्विवेदी, जो जनपद पंचायत सिरमौर में पदस्थ थे, अब जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ में कार्य करेंगे।
  • सृष्टि भदोरिया को मल्हारगढ़ जनपद से जनपद पंचायत बदरवास में पदस्थ किया गया है।
  • जनपद पंचायत महिदपुर की मुख्य कार्यपालन अधिकारी मीना झा को पाटी जनपद पंचायत बड़वानी का प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।
     

PunjabKesari

जारी आदेश के मुताबिक इन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!