राज्य में अचानक 2 बड़े अधिकारियों का ट्रांसफर, मंत्रालय में मिली नई जिम्मेदारी, आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 01 May, 2026 02:24 PM

2 top officials transferred posted in secretariat

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक छोटा लेकिन अहम फेरबदल देखने को मिला है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर एक छोटा लेकिन अहम फेरबदल देखने को मिला है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों के तबादले करते हुए उन्हें मंत्रालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 2016 बैच के अधिकारी राकेश कुमार गोलछा को संयुक्त कलेक्टर, रायगढ़ के पद से हटाकर मंत्रालय में सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) बनाया गया है। उनके अनुभव को देखते हुए विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, वर्ष 2022 बैच के अधिकारी अंशुल वर्मा, जो अब तक कोरिया जिले में डिप्टी कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें भी मंत्रालय में पदस्थ करते हुए सुशासन एवं अभिसरण विभाग में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे शासन के कार्यों में और अधिक प्रभावशीलता लाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!