Edited By meena, Updated: 17 Apr, 2026 08:48 PM

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां रीवा में नगर निगम आयुक्त के खाली हुए पद पर नई नियुक्ति की गई है। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षत जैन को नगर निगम...
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। यहां रीवा में नगर निगम आयुक्त के खाली हुए पद पर नई नियुक्ति की गई है। 2019 बैच के आईएएस अधिकारी अक्षत जैन को नगर निगम आयुक्त का पद दिया गया है। इससे पहले वे बैतूल में सीईओ थे।
बता दें कि इससे पहले रीवा में 2017 बैच के आईएएस अधिकारी संजय सोनवणे नगर निगम आयुक्त थे। उन्हें अब बैतूल जिले का कलेक्टर बनाया गया है। जिसके बाद निगम आयुक्त का यह पद खाली हो गया था। दरअसल मोहन सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 9 अप्रैल को 26 वरिष्ठ अधिकारियों को इधर से उधर किया था। जिसमें भोपाल, रीवा, बैतूल और नर्मदापुरम समेत 14 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं।
जानें कौन है आईएएस अक्षत जैन
अक्षत जैन का जन्म 18 जुलाई 1995 को हुआ था। वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2019 बैच के अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर में तैनात हैं। उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से डिजाइन इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। रीवा में निगम आयुक्त बनने से पहले वे बैतूल जिले में जिला पंचायत विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थे।