इस युवा और प्रतिभाशाली IPS अफसर को केंद्र में बहुत बड़ी जिम्मेवारी, गृह मंत्रालय आदेश जारी,राज्य के लिए गौरव के पल

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Apr, 2026 06:16 PM

ips vikas kumar assigned major responsibility appointed as sp in nia

आईपीएस अधिकारी  विकास कुमार  IPS Vikas Kumar को एक बड़ा दायित्व मिला है। जो काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दरअसल IPS विकास कुमार जो

(रायपुर):आईपीएस अधिकारी  विकास कुमार  IPS Vikas Kumar को एक बड़ा दायित्व मिला है। जो काफी बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। दरअसल IPS विकास कुमार जो  रायपुर के DCP (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) हैं उनको केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA में SP बनाया गया है।

 

PunjabKesari

राजधानी Raipur में कमिश्नरेट में DCP (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर तैनात

छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर तैनात 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी  विकास कुमार को केंद्र सरकार ने ये अहम जिम्मेदारी सौंपी है। ये पद काफी अहम माना जा रहा है। विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर NIA (एनआईए) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर पोस्टिंग मिली है। वहीं इस संबंध में MHA ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी भी कर दिया है।

आपको बता दें कि IPS विकास कुमार रायपुर कमिश्नरेट में ट्रैफिक और प्रोटोकॉल विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनकी काम करने का तरीका और कार्यशैली कुछ अलग तरीके की है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार लाने और यातायात को पटरी पर लाने के लिए कई कदम उठाए।

विकास कुमार के कार्यकाल के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन से लेकर शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए गए। IPS विकास कुमार ने अपने कौशल का उपयोग करते हुए तकनीक का बेहतर इस्तेमाल और जमीनी स्तर पर ट्रैफिक सिस्टम को प्रभावी बनाने की दिशा में काम किया।

NIA में नियुक्ति के आईपीएस अधिकारी के लिए है बड़े मायने

NIA में नियुक्ति किसी भी IPS अधिकारी के लिए एक  गौरव का पल होता है। ये एक गौरव के साथ ही चुनौतीपूर्ण नियुक्ति होती है। IPS विकास कुमार की ये पोस्टिंग उनके लिए बहुत अहम महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है, क्योंकि नेशनल लेवल पर संवेदनशील मामलों को लेकर काम करना उनके कैरियर का अहम पड़ाव होगा। छत्तीसगढ़ कैडर के युवा आईपीएस अधिकारी का एनआईए में चयन राज्य के साथ ही तो गौरव की बात होती है..बल्कि ये अफसर की काबलियत भी बयान करती  है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!