निगम मंडल की एक और सूची जारी! इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारियां, देखें नाम

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2026 05:11 PM

nigam mandal new list out big roles to leaders  check names

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निगम-मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है।

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा निगम-मंडलों में नियुक्तियों का सिलसिला लगातार जारी है। इसी कड़ी में बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए महेंद्र सिंह यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सहकारिता विभाग द्वारा इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

महेंद्र सिंह यादव मूल रूप से ग्वालियर के निवासी हैं और लंबे समय से किसान संघ से जुड़े रहे हैं। वे संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं और पूर्व में विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

अब तक इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में कई अहम निगम-मंडलों में नियुक्तियां की गई हैं—

केपी यादव को मध्य प्रदेश सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है (कार्यकाल 2 वर्ष),संजय नगाईज को वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन एवं लॉजिस्टिक्स सर्विसेज का अध्यक्ष नियुक्त किया गया (कार्यकाल 3 वर्ष),केशव सिंह को पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम की जिम्मेदारी दी गई है,पूर्व वन मंत्री रामनिवास रावत को वन विकास निगम लिमिटेड का अध्यक्ष बनाया गया है।

सरकार की इन लगातार नियुक्तियों को संगठनात्मक संतुलन और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!