Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Jul, 2026 02:38 PM

नई नियुक्तियों के साथ ही भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को और प्रभावी बनाने की तैयारी तेज हो गई है।
भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में लगातार नई नियुक्तियों का दौर जारी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति की घोषणा कर दी। संगठन ने इस फैसले को आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना है।
नई नियुक्तियों के साथ ही भाजपा के डिजिटल और सोशल मीडिया नेटवर्क को और प्रभावी बनाने की तैयारी तेज हो गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आईटी विभाग आगामी अभियानों, जनसंपर्क और संगठन की योजनाओं को डिजिटल माध्यमों से अधिक मजबूती के साथ जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।
नियुक्तियों की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लिखा, नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भाजपा संगठन में लगातार हो रही इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी आने वाले समय में अपने डिजिटल नेटवर्क को और अधिक सशक्त बनाने के लिए लगातार संगठनात्मक बदलाव और नई जिम्मेदारियां सौंपती रहेगी।