राजा रघुवंशी हत्याकांडः सोनम की जमानत पर एमपी में राजनीतिक हलचल, भाजपा नेत्री का बड़ा बयान

Edited By Vandana Khosla, Updated: 01 May, 2026 11:49 AM

raja raghuvanshi murder case sonam s bail plea sparks political

इंदौरः राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई सोनम रघुवंशी को लेकर एमपी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। आरोपी सोनम की जमानत पर बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा नेता महिला ने कहा कि अगर जघन्य...

इंदौरः राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आई सोनम रघुवंशी को लेकर एमपी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। आरोपी सोनम की जमानत पर बीजेपी की प्रदेश प्रवक्ता उषा ठाकुर का बड़ा बयान सामने आया है। भाजपा नेता महिला ने कहा कि अगर जघन्य अपराधों में आरोपी इस तरह आसानी से छूटने लगेंगे, तो यह पूरे सिस्टम के लिए धिक्कार की बात है।

भाजपा महिला नेता नेता उषा ठाकुर ने सोनम की जमानत पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए 'दुख और हैरानी का विषय' बताया है। उषा ठाकुर ने इस मामले की जांच और इसमें लगाई गई धाराओं पर सीधे सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आखिर ऐसी क्या गलती हुई कि इतने गंभीर मामले में इस तरह की धाराएं लगाई गईं, जिसकी वजह से आरोपी को आसानी से जमानत मिल गई।

मामले पर एक और तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उषा ठाकुर ने कहा कि 'मां अहिल्या की नगरी इंदौर के लोग ऐसे मामलों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।' साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार से उम्मीद जताई है कि अन्याय के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। परिवार इस मामले को लेकर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। साथ ही दावा भी किया कि वहां से उन्हें अवश्य न्याय मिलेगा। अब देखना होगा कि क्या उषा ठाकुर की उम्मीद पूरी होगी?

बताते चलें कि सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत दी गई थी। इस शर्त के मुताबिक वो शिलॉन्ग से बाहर नहीं जा सकेगी और न ही सबूतों से छेड़छाड़ कर सकेगी। लेकिन अब सोनम के इंदौर आने की संभावना भी जताई गई हैं। इस पर भी उषा ठाकुर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कड़ा रुख दिखाया है।

बता दें कि राजा रघुवंशी की सोनम से शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी और नवविवाहित जोड़ा 20 मई को हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ था। हनीमून के दौरान 23 मई को लापता हुए राजा रघुवंशी का शव दो जून को ईस्ट खासी हिल्स जिले के सोहरा क्षेत्र (चेरापूंजी) में एक झरने के पास गहरी खाई में मिला था। आरोप था कि सोनम ने अपने दोस्तों संग मिलकर पति की हत्या की गई। आरोप में उनकी पत्नी सोनम के साथ ही उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह और उसके तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया था।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!