Edited By Desh Raj, Updated: 17 Apr, 2026 08:39 PM

त्तीसगढ़ में एक बडा प्रशासनिक फैसला लिया है है। सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। साहू को केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है।
(रायपुर): छत्तीसगढ़ में एक बडा प्रशासनिक फैसला लिया है है। सरकार ने महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को एक बड़ी जिम्मेवारी सौंपी है। साहू को केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। यह एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है। (GAD) सामान्य प्रशासन विभाग ने इस बारे में आदेश भी जारी कर दिया गया है। प्रसासनिक हलकों के साथ ही राजनीतिक गलियारों में भी इस नियुक्ति की चर्चा है।
GAD की ओर से आदेश जारी, आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से इस पद पर
आदेश के अनुसार, शैलाभ कुमार साहू कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से इस पद पर रहेंगे। गौर करने वाली बात है कि इस नियुक्ति को सरकार द्वारा प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने की दिशा में देखा जा रहा है।
शैलाभ कुमार साहू वर्ष 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी
आपको बता दें कि शैलाभ कुमार साहू वर्ष 2013 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वे कई प्रशासनिक पदों पर रहे हैं और अपनी कार्यकुशलता के लिए खासे पहचाने जाते हैं। शैलाभ साहू की गिनती प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कार्यों में सुधार करने वाले अधिकारियों में होती है। लिहाजा इस नियुक्ति की राजनीतिक हलकों में भी खासी चर्चा हो रही है।
उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को अतिरिक्त जिम्मेदारी
वहीं इसके साथ ही उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें मौजूदा दायित्व के साथ ही ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस तथा सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े अन्य डिजिटल कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।