Edited By Vandana Khosla, Updated: 18 Apr, 2026 12:32 PM

गुना (गौरव शर्मा): मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग आज अल्पप्रवास पर गुना पहुंचे। गुना बायपास पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य एवं...
गुना (गौरव शर्मा): मध्यप्रदेश शासन के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग आज अल्पप्रवास पर गुना पहुंचे। गुना बायपास पर वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया। मंत्री के आगमन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और जयकारों के साथ हुए अभिनंदन से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया।
स्वागत कार्यक्रम में मनीष कृष्णानी, शेरा राजावत, देवकीनंदन सोनी, सरदार रंजीत सिंह, सतेंद्र सिकरवार, मुनेश धाकड़, विकास राठौर, अमित जाट, जगदीश नामदेव, भूपेंद्र सोलंकी, रोहन सेन, प्रदीप कुशवाह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान मंत्री सारंग ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि जनता का यह स्नेह और समर्थन उन्हें प्रदेश के विकास के लिए और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है।