Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Apr, 2026 08:43 AM

भोपालः एमपी के किसानों को लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यहां खाद की बढ़ी हुई कीमत केंद्र सरकार वहन करेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों के बीच युद्ध के कारण खाद की कीमत बढ़ी है,...
भोपालः एमपी के किसानों को लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। यहां खाद की बढ़ी हुई कीमत केंद्र सरकार वहन करेगी। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खाड़ी देशों के बीच युद्ध के कारण खाद की कीमत बढ़ी है, लेकिन इसका असर किसानों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार इस कठिन परिस्थिति में आमजन को परेशान नहीं होने देगी।
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को ग्वालियर पहुंचे थे। यहां सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत की। ग्वालियर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से भी चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने किसानों को केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से बड़ी राहत देने की बात कही। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि खाद की बढ़ी हुई कीमत का असर किसानों पर नहीं पड़ेगा। केंद्र सरकार ने यूरिया 266 रुपए में और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी में देने का निर्णय लिया है।
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पिछले कुछ महिनों से खाड़ी देशों के युद्ध के चलते पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। आमजन को कई मंहगाई जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच खाद की कीमते भी बढ़ गई। जिससे किसानों को नुकसान होगा। ऐसे में सरकार ने निर्णय लिया है कि किसानों को यूरिया 266 रुपए और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी दिया जाएगा। खाद की बढ़ी हुई कीमत सरकार वहन करेगी।