MP में निगम-मंडल नियुक्तियों में ग्वालियर-चंबल का दबदबा, इन नेताओं की चमकी किस्मत, देखें नाम

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Apr, 2026 02:56 PM

gwalior chambal region dominates corporation

MP Desk: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। निगम-मंडलों, बोर्ड और प्राधिकरणों में कई अहम नियुक्तियां हो चुकी है। खास बात यह रही कि अब तक जारी सूची में ग्वालियर-चंबल का दबदबा बना हुआ है। यानी कई अहम नियुक्तियां इसी इलाके के...

MP Desk: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का दौर लगातार जारी है। निगम-मंडलों, बोर्ड और प्राधिकरणों में कई अहम नियुक्तियां हो चुकी है। खास बात यह रही कि अब तक जारी सूची में ग्वालियर-चंबल का दबदबा बना हुआ है। यानी कई अहम नियुक्तियां इसी इलाके के नेताओं को मिली हैं। इससे अन्य क्षेत्रों के नेताओं की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं।

अब तक जारी सूची में ग्वालियर-चंबल का दबदबा
ग्वालियर में जयभान सिंह पवैया को वित्त आयोग अध्यक्ष की जिम्मेदारी
श्योपुर में रामनिवास रावत को वन विकास निगम अध्यक्ष पद दिया गया
अशोकनार में केपी यादव को नागरिक आपूर्ति निगम का अध्यक्ष बनाया गया
ग्वालियर में महेंद्र यादव एपेक्स बैंक मध्य प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया
भिंड में केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष पद मिला
ग्वालियर में केशव सिंह बघेल को पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी  
भिंड में संजीव कांकर को नागरिक आपूर्ति निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं, सिंधिया खेमे के कई नेता भी इंतजार कर रहे हैं। यहां कई नाम चर्चा में है। जिनमें डबरा की पूर्व विधायक इमरती देवी, ग्वालियर पूर्व से पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, दिमनी (मुरैना) से पूर्व विधायक गिरिराज दंडोतिया, मुरैना के रघुराज कंसाना और भिंड की गोहद विधानसभा से पूर्व विधायक रणवीर जाटव के नाम शामिल हैं।

इधर, भोपाल, इंदौर और जबलपुर विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियों को लेकर अभी भी चर्चा जारी है। भोपाल विकास प्राधिकरण के लिए चेतन सिंह का नाम चर्चा में है, जबकि जबलपुर विकास प्राधिकरण के लिए संदीप जैन का नाम सामने आ रहा है। वहीं, ग्वालियर-चंबल के नेताओं को अभी और उम्मीद है।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!