MP में एक और बड़ी नियुक्ति, मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन में उपाध्यक्ष पद की इस दिग्गज को मिली कमान

Edited By Desh Raj, Updated: 26 Apr, 2026 12:09 AM

appointment of vice chairman at the mp state civil supplies corporation

मध्य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर लगातार ऐलान शुरु कर दिए हैं। पूर्व सांसद केपी यादव को सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन की कमान सौंपने और संजय नगाईच को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाने के बाद एक और अहम नियुक्ति की गई...

(भोपाल) :मध्य प्रदेश सरकार ने राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर घोषणाओं का दौर जारी है । पूर्व सांसद केपी यादव को सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन की कमान सौंपने और संजय नगाईच को वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाने के बाद एक और अहम नियुक्ति की गई है। संजीव कांकर को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाइज कार्पोरेशन लिमिटेड में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

राज्य सरकार ने शनिवार को अहम निगमों में नई नियुक्तियों के आदेश जारी करते हुए पूर्व सांसद केपी यादव को मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड का अध्यक्ष नियुक्त किया है, जबकि संजय नगाईच को मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन की कमान सौंपी गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार के.पी. यादव को निगम के संचालक मंडल में शामिल करते हुए अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से दो वर्ष या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जिन्होंने मध्य प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर की राजनीति में अपना जलवा बरकरार रखा है। लोकसभा चुनावों की बात करें तो भाजपा हाईकमान में अपना राजनीतिक रसूख बरकरार रखते हुए मध्य प्रदेश में एक बार फिर अपनी राजनीतिक चमक दिखाई थी, जहां अपने धुर विरोधी केपी यादव का टिकट कटवाकर गुना से टिकट लेकर चुनाव जीता था, लेकिन समय के साथ साथ अब ये चमक फीकी पड़ती नजर आ रही। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि तमाम विरोधों और अड़ंगों के बाद भी पूर्व सांसद केपी यादव को बड़ा पद मिल गया है।

स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन (State Civil Supplies Corporation) का मुख्य काम होता है आम जनता तक जरूरी वस्तुएँ सही दाम पर पहुँचाना, खासकर गरीब और मध्यम वर्ग के लिए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!