MP हाई कोर्ट से BJP नगर परिषद अध्यक्ष को बड़ी राहत! नीतू परमार ने संभाली मुलताई नगर पालिक की कमान

Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2026 02:37 PM

major relief for bjp municipal council president from mp high court assumes cha

मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के समाप्त होने के बाद नीतू परमार ने सोमवार को तीसरी बार अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी...

बैतूल: मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के मुलताई नगर पालिका में लंबे समय से चल रहे कानूनी विवाद के समाप्त होने के बाद नीतू परमार ने सोमवार को तीसरी बार अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी वीरेंद्र तिवारी ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कराया। नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था, जो न्यायालय तक पहुंच गया था। उच्च न्यायालय ने पहले ही नीतू परमार के पक्ष में निर्णय दिया था। इसके खिलाफ पूर्व अध्यक्ष वर्षा गडेकर ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की, जिसे खारिज कर दिया गया। इसके साथ ही उच्च न्यायालय का निर्णय बरकरार रहा और परमार के अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया। न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें पदभार सौंपा। इस दौरान कांग्रेस पार्षद और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पदभार संभालने के बाद नीतू परमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर के विकास कार्यों को गति देना होगी। उन्होंने कहा कि विवाद के चलते कई कार्य प्रभावित हुए हैं, जिन्हें अब तेजी से पूरा किया जाएगा। पेयजल, सफाई और बुनियादी सुविधाओं में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों को साथ लेकर कार्य करने की बात कही और पारदर्शिता के साथ जन अपेक्षाओं पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर मौजूद पार्षदों और समर्थकों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा निर्णय का स्वागत करते हुए नगर में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!