पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल! एक साथ 36 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें सूची

Edited By meena, Updated: 25 Apr, 2026 02:38 PM

major reshuffle in the police department 36 police officers transferred simulta

मध्य प्रदेश पुलिस ने निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी किया है,...

भोपाल : मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के तबादलों का आदेश जारी किया है। इस आदेश में कुल 36 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से 18 अधिकारियों को नक्सल प्रभावित जिलों से हटाया गया है, जबकि 18 अन्य अधिकारियों को उनकी जगह नई पदस्थापना दी गई है।

नक्सल प्रभावित जिलों में 2 साल की अनिवार्य सेवा का नियम

राज्य शासन के नियमानुसार पुलिस अधिकारियों को अनिवार्य रूप से नक्सल प्रभावित जिलों, जैसे बालाघाट और मंडला में दो वर्ष की सेवा देनी होती है। यह व्यवस्था सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अनुभव आधारित तैनाती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लागू की गई है। निर्धारित कार्यकाल पूरा होने के बाद अधिकारियों को वहां से हटाकर अन्य जिलों में पदस्थ किया जाता है।

PunjabKesari

नियम के तहत 36 अधिकारियों की नई पदस्थापना

इसी नीति के तहत पुलिस मुख्यालय ने 36 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जिन अधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका था, उन्हें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से हटाकर अन्य जिलों में भेजा गया है, जबकि नए अधिकारियों को उनकी जगह तैनात किया गया है।इस बदलाव को प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने में मदद मिलती है।

नक्सल प्रभावित इलाकों में पुलिस की रणनीति और चुनौतियां

  • मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था सुधार के नए कदम
  • पुलिस विभाग में तबादला नीति कैसे काम करती 

 PunjabKesari 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!