Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Apr, 2026 11:47 AM

इसके अलावा अन्य स्थानांतरण में कार्यवाहक उप निरीक्षक भैयालाल कोल को रामनगर थाने से हटाकर अमरपाटन थाने भेजा गया है।
मैहर। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बड़ा कदम उठाते हुए 5 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में थाना प्रभारी स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
जारी आदेश के अनुसार, नादन देहात थाना प्रभारी कार्यवाहक निरीक्षक रेनू मिश्रा को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं, पुलिस लाइन में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक पंचराज सिंह को नादन देहात थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अब वे नए थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
इसके अलावा अन्य स्थानांतरण में कार्यवाहक उप निरीक्षक भैयालाल कोल को रामनगर थाने से हटाकर अमरपाटन थाने भेजा गया है। कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक शशिकांत पयासी को अमदरा थाने से स्थानांतरित कर यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक अवधराज सिंह को पुलिस लाइन से अमदरा थाने में नई जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे थानों की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होने की उम्मीद जताई जा रही है।