MP में तबादलों की बड़ी लिस्ट जारी! 14 नए कलेक्टर, 26 IAS अफसर इधर से उधर

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Apr, 2026 08:01 AM

mp major ias reshuffle 26 officers transferred 14 collectors replaced

मध्यप्रदेश में जनगणना प्रक्रिया (16 अप्रैल से शुरू) से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।

भोपाल: मध्यप्रदेश में जनगणना प्रक्रिया (16 अप्रैल से शुरू) से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले करते हुए प्रशासनिक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इनमें 14 जिलों के कलेक्टर और एक संभागायुक्त शामिल हैं।

सबसे बड़ा बदलाव भोपाल में देखने को मिला है, जहां मौजूदा कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं धार के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल जिले की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीणा को वित्त विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। मंडला के कलेक्टर सोमेश मिश्रा को अब नर्मदापुरम जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार इस पूरे तबादला सूची को अंतिम रूप देने से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन के बीच गुरुवार को लंबी बैठक हुई। मुख्यमंत्री ने इस महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसले के लिए अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में पूरा दिन रिजर्व रखा था। बैठक के बाद सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिए।

सूत्रों का यह भी कहना है कि इन तबादलों की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। चुनाव आयोग की SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) प्रक्रिया के बाद ही प्रशासनिक बदलाव की योजना पर काम शुरू हो गया था, हालांकि बजट सत्र और त्योहारों के कारण इसमें देरी होती रही।

इस फेरबदल में 14 में से 9 महिला आईएएस अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें शिल्पा गुप्ता, प्रतिभा पाल, सोनिया मीणा, शीतला पटले, नेहा मीना, रानी बाटड, राखी सहाय, शीला दाहिमा और बिदिशा मुखर्जी शामिल हैं। इनमें से 5 अधिकारियों को पहली बार कलेक्टर पद की जिम्मेदारी मिली है, जबकि कुछ को नए जिलों की कमान सौंपी गई है।

राज्य के इस बड़े प्रशासनिक बदलाव को आने वाले समय में और भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर जनगणना प्रक्रिया और प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!