रिटायर्ड IAS को जान से मारने की धमकी, बिल्डर ने कहा - डेथ सर्टिफिकेट जारी कर दूंगा

Edited By Himansh sharma, Updated: 29 Mar, 2026 06:11 PM

bhopal builder allegedly threatens retired ias on call

शहर में कॉलोनाइजर और बिल्डरों के बढ़ते दबाव का एक गंभीर मामला सामने आया है

भोपाल। शहर में कॉलोनाइजर और बिल्डरों के बढ़ते दबाव का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाले ने खुद को “ठाकुर” बताते हुए कहा— मैं डेथ सर्टिफिकेट जारी करता हूं। इस घटना के बाद अधिकारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद एक निजी कॉलोनी के लेआउट और नक्शे में प्रस्तावित बदलाव को लेकर है। स्थानीय रहवासी इस बदलाव का विरोध कर रहे हैं। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी आरबी प्रजापति भी इसी विरोध में शामिल थे।

प्रजापति ने अपनी शिकायत में बताया कि पहले उन्हें एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने लेआउट बदलाव का विरोध न करने के लिए समझाने की कोशिश की। जब उन्होंने मना कर दिया, तो कुछ समय बाद एक और कॉल आया। इस बार कॉल करने वाले ने धमकी भरे लहजे में खुद को “ठाकुर” बताया और जान से मारने की बात कही।

अधिकारी का आरोप है कि बिल्डर पक्ष उन्हें डराकर दबाव बनाना चाहता है ताकि वे विरोध से पीछे हट जाएं। उन्होंने इस धमकी को अपनी जान के लिए खतरा मानते हुए पुलिस कमिश्नर, डीसीपी जोन-4 और निशातपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस अधिकारियों ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। कॉल करने वालों की पहचान की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के जरिए पूरी कड़ी खंगाली जा रही है। फिलहाल, इस घटना के सामने आने के बाद कॉलोनी के रहवासियों में भी चिंता का माहौल है और वे सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!