Edited By Desh Raj, Updated: 14 Mar, 2026 01:00 PM

मध्य प्रदेश में आईएएस (IAS) अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा हो गया है। इनमें कई अधिकारियों के पास करोड़ों की संपति है। कई ऐसे IAS अधिकारी है जिनके पास काफी संपति है। दरअसल मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों ने वर्ष 2025 की अपनी अचल संपत्तियों का...
(भोपाल): मध्य प्रदेश में आईएएस (IAS) अधिकारियों की संपत्ति का खुलासा हो गया है। इनमें कई अधिकारियों के पास करोड़ों की संपति है। कई ऐसे IAS अधिकारी है जिनके पास काफी संपति है। दरअसल मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारियों ने वर्ष 2025 की अपनी अचल संपत्तियों का ब्योरा केंद्र सरकार को सौंप दिया है। इस ब्योरे में कृषि भूमि, आवासीय फ्लैट, भूखंड और व्यावसायिक संपत्तियों का पूरा विवरण शामिल है। आंकड़ों से पता चला है कि प्रदेश के कई वरिष्ठ अधिकारियों के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति है, वहीं कुछ अधिकारी ऐसे भी हैं जिन्होंने अपने नाम पर कोई संपत्ति घोषित नहीं की है।
जो आंकड़े सामने आए हैं उनके मुताबिक प्रदेश में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) मनु श्रीवास्तव MP में तैनात एसीएस स्तर के अफसरों में सबसे अमीर IAS हैं। उनके पास 19.50 करोड़ की अचल संपत्ति दर्ज है।
वहीं स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा ACS अशोक बर्णवाल वेतन के अलावा अपनी संपत्तियों से सबसे अधिक कमाने वाले अफसर हैं। बर्णवाल के पास 7.50 करोड़ की संपत्ति है।
अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव प्रॉपर्टी के मामले में टॉप पर
जो आंकड़ें पेश किए गए हैं उनके मुताबिक अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव प्रॉपर्टी के मामले में टॉप पर है। अपर मुख्य सचिव स्तर के अधिकारियों में अशोक बर्णवाल Ashok Barnwal की संपत्ति सबसे अधिक सामने आई है। उनकी कुल अचल संपत्ति करीब साढ़े छह करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव Manish Rastogi ने अपने नाम पर कोई संपत्ति घोषित नहीं की है।
अपर मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल और उनकी पत्नी के नाम कुल मिलाकर लगभग 6.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। भोपाल के बिशनखेड़ी गांव में उनके नाम दो कृषि भूखंड हैं, जिनकी कीमत लगभग 75-75 लाख रुपये है। वहीं बावड़ियां कला स्थित रॉयल विला में 223 वर्ग मीटर का फ्लैट भी है।
एसीएस संजय दुबे 4.68 करोड़ की संपत्ति के मालिक
वहीं अपर मुख्य सचिव संजय दुबे और उनकी पत्नी रचना दुबे के नाम लगभग 4 करोड़ 67 लाख रुपये की संपत्ति दर्ज है।उनके पास टीकमगढ़ जिले में लगभग 10 हेक्टेयर कृषि भूमि है, जिसकी वर्तमान कीमत लगभग 12 लाख रुपये बताई गई है
भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम की पत्नी के नाम डेढ़ करोड़ का प्लॉट
अगर बात करें भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की तो उन्होंने अपने नाम पर कोई संपत्ति घोषित नहीं की है। हालांकि उनकी पत्नी के नाम उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का एक प्लॉट दर्ज है।
ग्वालियर कलेक्टर की 68 लाख की संपत्ति
बात अगर ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान की करें तो उनके पति के नाम लगभग 68 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की गई है।
अफसरों की प्रॉपर्टी का ब्योरा इस तरह से है
एसीएस मनु श्रीवास्तव- 19.5 करोड़
टी प्रतीक राव- 10.5 करोड़
उप सचिव प्रताप नारायण यादव- 10.2 करोड़
एसीएस अनिरुदध मुखर्जी- 8.71 करोड़
अंजलि रमेश- 7.35 करोड़
ज्ञानेश्वर पाटिल- 7.10 करोड़
टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय- 6.2 करोड़
मुख्य सचिव अनुराम जैन- 4.14 करोड़
एसीएस नीरज मंडलोई- 4.97 करोड़
एसीएस राजेश राजौरा- 1.73 करोड़