MP में इन 5 IPS को मिल सकती है बड़ी जिम्मेवारी,लिस्ट तैयार,कभी भी ऐलान

Edited By Desh Raj, Updated: 10 Mar, 2026 06:48 PM

these 5 ips can get big responsibility in mp

मध्यप्रदेश में आईपीएस (IPS) अफसरों की तबादला सूची त्यौहारों के कारण अटक गई है। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन खत्म होते ही कई बड़े बदलाव होने निश्चिच हैं। इसके बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी, होली के बाद रंगपंचमी और ईद के त्यौहारों...

(भोपाल): मध्यप्रदेश में आईपीएस (IPS) अफसरों की तबादला सूची त्यौहारों के कारण अटक गई है। लेकिन ये तय माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन खत्म होते ही कई बड़े बदलाव होने निश्चिच हैं। इसके बाद ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी जाएगी, होली के बाद रंगपंचमी और ईद के त्यौहारों को देखते हुए गृह विभाग ने फिलहाल सूची को होल्ड किया है ताकि कानून व्यवस्था मे कोई खलल न पड़े। वहीं जानकारी सामने आ रही है कि इस तबादला सूची में सबसे ज्यादा फायदा 2020 बैच के 5 आईपीएस अफसरों को होगा, जिन्हें जिलों में SP पद जैसी महत्वपूर्ण कमान सौंपी जाएगी।

इन 8 IPS को मिल सकती है नए जिलों की कमान

जानकारी के मुताबिक अब तक 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी जिलों में एसपी पद पर आ चुके हैं। वहीं इसके अलावा कोर्ट के आदेश से प्रमोटी आईपीएस बने अधिकारी भी जिले के एसपी बन सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, तबादला सूची कब की बनकर तैयार है लेकिन बस थोड़ा सा इंतजार किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार 2020 बैच के आईपीएस मयूर खंडेलवाल, सोनाक्षी सिन्हा, शियाज केएम, आनंद कलादगी और कृष्ण लालचंदानी को नए जिलों की कमान सौंपी जा सकती है। इसके अलावा 2016 बैच के प्रमोटी आईपीएस प्रकाशचंद्र परिहार, राजेंद्र वर्मा और अरुण मिश्रा को भी जिले में एसपी के पद पर भेजा जा सकता है।

वहीं गौर करने वाली बात है कि इससे पहले बड़वानी जिले में हुई कृषि कैबिनेट की बैठक से ठीक एक दिन पहले ही वहां SP की तैनाती हुई थी। बड़वानी में  लंबे समय से खाली पड़े एसपी के पद पर पद्मविलोचन को तैनाती दी गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!