Gold Price Today: लगातार गिरावट के बाद फिर बढ़े सोने के दाम, चांदी में गिरावट जारी, जानिए ताजा भाव

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Feb, 2026 01:31 PM

mp gold rate today 22k and 24k prices see slight increase silver dips

मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शादी सीजन की बढ़ती मांग के बीच सोने के दामों में हल्का इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और...

भोपाल/इंदौर: मध्य प्रदेश के सराफा बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शादी सीजन की बढ़ती मांग के बीच सोने के दामों में हल्का इजाफा दर्ज किया गया है, जबकि चांदी की कीमतों में स्थिरता देखने को मिली है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के प्रमुख बाजारों में रेट में बदलाव दर्ज हुआ है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव
1 ग्राम सोने का भाव 14,636 (1 रुपए की बढ़त)
8 ग्राम सोने का भाव 1,17,088 (8 रुएए की बढ़त)
10 ग्राम सोने का भाव 1,46,360 (10 रुपए की बढ़त)

24 कैरेट सोने का भाव
1 ग्राम: ₹15,966 (1 रुएए की बढ़त)
8 ग्राम: ₹1,27,728 (8 रुपए की बढ़त)
10 ग्राम: ₹1,59,660 (10 रुपए की बढ़त)

सोने की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी ने बाजार में नई हलचल पैदा कर दी है। ज्वेलर्स का मानना है कि शादी सीजन के चलते मांग बढ़ रही है, जिससे दामों में धीरे-धीरे तेजी आ सकती है।

चांदी के दाम में स्थिरता
1 ग्राम चांदी: 289.90 (0.90 की गिरावट)
1 किलो चांदी: ₹2,89,900 (100 की कमी)

लगातार उछाल के बाद अब चांदी के दामों में हल्की नरमी देखी गई है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार और मांग के आधार पर आने वाले दिनों में फिर बदलाव संभव है। सराफा कारोबारियों के मुताबिक, आने वाले दिनों में वैश्विक बाजार, डॉलर की चाल और स्थानीय मांग के आधार पर सोने-चांदी की कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!