पति से रिश्ते सुधारने के लिए पत्नी ने तांत्रिक से कराया तंत्र-मंत्र, फिर तांत्रिक के साथ ही भागी पत्नी, जेवर नगदी लेकर हुई फरार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Feb, 2026 01:13 PM

indore shocker woman flees with jewellery and money found with tantrik

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अचानक घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर लापता हो गई। महिला के गायब होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने थाने पहुंचकर...

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला अचानक घर से सोने-चांदी के जेवर और नगदी लेकर लापता हो गई। महिला के गायब होते ही परिवार में हड़कंप मच गया और परिजनों ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

भोपाल में मिली महिला... 
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। एसीपी रुबीना मिजबानी ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में पति और परिवार के सदस्यों के बयानों में कई अहम बिंदुओं पर विरोधाभास सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस की। तकनीकी जांच में महिला की अंतिम लोकेशन भोपाल में पाई गई। इंदौर पुलिस की टीम ने तत्काल भोपाल पहुंचकर महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया। उसके पास से कुछ सोने-चांदी के जेवर भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल महिला को इंदौर लाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में किया बड़ा खुलासा
पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि वह लंबे समय से घरेलू तनाव से परेशान थी। इसी दौरान उसकी पहचान राकेश जाटव नामक युवक से हुई, जो तांत्रिक क्रियाएं और पूजा-पाठ करवाने का काम करता है। महिला का कहना है कि पूजा-पाठ के बहाने दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और नजदीकियां हो गईं। घरेलू कलह से तंग आकर उसने राकेश के साथ जाने का फैसला किया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, राकेश जाटव तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर लोगों को प्रभावित करता था। इस एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं महिला को मानसिक रूप से प्रभावित या बहला-फुसलाकर तो नहीं ले जाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और बरामद जेवरों व नगदी को लेकर भी पड़ताल जारी है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!