इंदौर नगर निगम में भ्रष्टाचार का खेल! MIC सदस्य मनीष मामा ने कर्मचारी को 1500 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Edited By meena, Updated: 31 Mar, 2026 06:22 PM

indore  mic member manish mama catches employee red handed accepting a bribe of

इंदौर में नगर निगम से जुड़ा एक बड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला शहर के जोन क्रमांक 11 के इदरीश नगर इलाके का है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में नगर निगम से जुड़ा एक बड़ा रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला शहर के जोन क्रमांक 11 के इदरीश नगर इलाके का है, जहां ड्रेनेज के सेप्टिक टैंक को खाली करने के नाम पर अवैध रिश्वत मांगे जाने की शिकायत सामने आई थी।

PunjabKesari

मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों से सेप्टिक टैंक साफ करने के लिए 1500 की अवैध मांग की जा रही थी। इस शिकायत के बाद एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने मौके पर पहुंचकर खुद कार्रवाई की।

PunjabKesari

एमआईसी सदस्य मनीष मामा ने बताया कि विजय चौहान नमक इदरीश नगर में रहने वाला व्यक्ति ने 1500 की रसीद नगर निगम से व थी उसके बाद भी सेप्टिक टैंक खाली करने को लेकर 15 सौ रुपए की अवैध वसूली और की जा रही थी। अवैध वसूली करते हुए वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद एमआईसी सदस्य ने निगम आयुक्त को मामले की जानकारी से अवगत कराया है और उचित कार्यवाही की बात कही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!