Edited By Himansh sharma, Updated: 23 Mar, 2026 01:45 PM

बेलामोर रिसोर्ट में लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है।
इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर के समीप महू के पातालपानी क्षेत्र स्थित बेलामोर रिसोर्ट में लव जिहाद और दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। मामले में आरोपी डॉक्टर सईद खान पर महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। घटना से आक्रोशित युवती के परिजनों ने आरोपी के घर पर तोड़फोड़ कर आगजनी कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी डॉ. सईद खान गुजरखेड़ा में एक क्लिनिक संचालित करता है। करीब चार माह पहले पीड़िता उपचार के लिए उसके पास पहुंची थी। उसी दौरान आरोपी ने महिला को नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसके बाद से वह महिला को जान से मारने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
रविवार को भी आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल कर बेलामोर रिसोर्ट बुलाया, जहां उसके साथ फिर दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी हिंदू संगठन को दी, जिसके बाद संगठन के कार्यकर्ता उसे लेकर थाने पहुंचे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. सईद खान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।