Edited By Desh Raj, Updated: 18 Mar, 2026 06:04 PM

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक ई रिक्शा चालक की द्वारा हैवानियत से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक ई रिक्शा चालक की द्वारा हैवानियत से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है। पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विभिन्न पहलुओं पर गौर करते हुए पुलिस पूछताछ कर रही है।
होटल में काम करने वाली महिला ने लगाया आरोप
जानकारी के मुताबिक इंदौर के परदेशीपुरा थाना पुलिस के मुताबिक होटल में काम करने वाली महिला द्वारा एक शिकायत दी गई है। शिकायत में कहा गया है कि वह होटल में आने-जाने के लिए ई-रिक्शा का इस्तेमाल करती है। इसी दौरान विकास नामक ई रिक्शा चालक से उसकी जान पहचान हो गई थी । ई रिक्शा चालक द्वारा जब उसे होटल में छोड़ा गया तो महिला अपना मोबाइल उसी की ई रिक्शा में भूल गई थी।
दोस्त के कमरे में ले जाकर रेप करने का आरोप
जब महिला ई रिक्शा चालक के पास अपना मोबाईल फोन लेने पहुंची ई रिक्शा चालक ने कहा कि वह उसके दोस्त के कमरे पर रखा हुआ है । आप वहां चलो वहां मैं आपका फोन दे दूंगा । पीड़ित महिला ने आगे बताया कि जब उसके साथ उसके दोस्त के कमरे पर पहुंची तो आरोपी ने दरवाजा बंद कर पीड़िता के साथ पहले तो जमकर मारपीट की। उसके बाद जोर जबरदस्ती करके महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पहले तो महिला ने समाज मे बदनामी ना हो इसके डर से इस बात का किसी से जिक्र नहीं किया.. लेकिन जब आरोपी ने दुबारा डराते धमकाते हुए इसी तरह से की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। लेकिन फिर महिला ने जाकर महिला ने पूरे मामले में शिकायत थाने दर्ज कराई। लिहाजा पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।