3 सेंकेंड में 3 झन्नाटेदार थप्पड़, रिक्शा चालक पर टूटा TI  का कहर, ट्रैफिक जाम के दौरान वर्दीवाले ने खोया आपा

Edited By Desh Raj, Updated: 01 Mar, 2026 04:22 PM

three resounding slaps in 3 seconds ti wreaks havoc on rickshaw driver

मध्य प्रदेश के  इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस की दादागीरी को बयान कर रहा है। इंदौर के द्वारकापुरी से आए इस वीडियो में पुलिसकर्मी की दबंगई साफ देखी जा सकती है। यह गुंडई कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। ।

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के  इंदौर से एक ऐसा मामला सामने आया है जो पुलिस की दादागीरी को बयान कर रहा है। इंदौर के द्वारकापुरी से आए इस वीडियो में पुलिसकर्मी की दबंगई साफ देखी जा सकती है। यह गुंडई कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। । वीडियो में थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ई-रिक्शा चालक की सरेआम थप्पड़ मारते हुए देखे जा सकते हैं। पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता ये वीडियो शहर में तेजी से वायरल हो रहा है।

सड़क पर यातायात बाधित होने के बाद टीआई ने खोया आपा

जानकारी के मुताबिक  सड़क पर यातायात बाधित होने के दौरान थाना प्रभारी अपना आपा खो बैठे औऱ रिक्शा चालक तो चांटा जड़ दिया। लेकिन सवाल ये उठता है कि क्या ट्रैफिक संभालने का तरीका किस एंगल से जायज है। इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का पिटाई करते का ये वीडियो अब वायरल हो चुका है।

बीच सड़क टीआई मनीष मिश्रा ने दनादन रिक्शा चालक को मारे थप्पड़

थाना प्रभारी मनीष मिश्रा का ई-रिक्शा चालक पर टूटता कहर साफ देखा जा सकता है। रिक्शा चालक को बीच सड़क टीआई मनीष मिश्रा दनादन थप्पड़ मारे जा रहे हैं और भीड देख रही है। टीआई एक के बाद एक 4 थप्पड़ रिक्शा चालक को जड़ते हैं।  

पुलिस के व्यवहार पर उठ रहे हैं सवाल

लिहाजा पुलिस के इस व्यव्हार पर काफी सवाल उठ रहे हैं और लोगों तरह तरह के सवाल पूछ रहे हैं। क्या किसी पुलिस वाले को इस तरह से हाथ उठाने का अधिकार है । लिहाजा वीडियो काफी वायरल हो रहा है और पुलिस भी कटघरे में आ रही है।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!