हवाला कांड में बड़ा एक्शन! CM सख्त, SP को पद से हटाया, आदेश जारी

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Mar, 2026 07:09 PM

big action in mp hawala case sp sacked

मध्यप्रदेश के गुना में सामने आए बड़े हवाला कांड ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

गुना: मध्यप्रदेश के गुना में सामने आए बड़े हवाला कांड ने पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले ने तूल तब पकड़ा जब चेकिंग के दौरान गुजरात के एक जीरा कारोबारी की कार से करीब 1 करोड़ रुपये नकद मिलने के बावजूद मौके पर ही कथित तौर पर 20 लाख रुपये लेकर मामला “सेटल” कर दिया गया।

 क्या है पूरा मामला?

19 मार्च को रूठियाई चौकी क्षेत्र में गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो को रोका गया था। तलाशी के दौरान भारी नकदी मिलने की सूचना है, लेकिन आरोप है कि मौके पर ही लेन-देन कर कार्रवाई को दबा दिया गया।

फोन कॉल से पलटा खेल!

सूत्रों के अनुसार, बाद में एक IPS अधिकारी के फोन के बाद 20 लाख रुपये वापस कर दिए गए—यहीं से मामला और संदिग्ध हो गया और उच्च स्तर तक पहुंच गया।

 ताबड़तोड़ एक्शन

ग्वालियर रेंज के DIG अमित सांघी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ियां मिलने के बाद: थाना प्रभारी,चौकी प्रभारी,एक प्रधान आरक्षक,ड्राइवर इन चारों को तत्काल निलंबित कर दिया गया।

अब बड़ा झटका:

गुना SP भी हटाए गए मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी को भी पद से हटा दिया गया है। शासन ने उनकी भूमिका को संतोषजनक नहीं मानते हुए यह सख्त फैसला लिया।

बड़ा सवाल

यह मामला सिर्फ एक हवाला कांड नहीं, बल्कि पुलिस सिस्टम की पारदर्शिता, जवाबदेही और भरोसे पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!