CM के सीधी दौरे ने मचाया हड़कंप,कलेक्टर, SP से लेकर कई अफसरों पर तगड़ी स्ट्राइक,कहर कार्रवाई

Edited By Desh Raj, Updated: 22 Mar, 2026 07:48 PM

accountability of officials comes with their appointment cm mohan

मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने सीधी के औचक दौरे पर पहुंचकर जिले में हड़कंप मचा दिया।

सीधी (सूरज शुक्ला): मध्यप्रदेश के मुखिया मोहन यादव ने सीधी के औचक दौरे पर पहुंचकर जिले में हड़कंप मचा दिया। मोहन यादव का पनवार हवाई पट्टी पर स्थानीय विधायक रीति पाठक, सांसद राजेश मिश्रा, सिहावल विधायक विश्वामित्र सहित जिले के नेताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बंद कमरे की बात, इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले की व्यवस्था पर अधिकारियों पर  नाराजगी जाहिर की है और परिणाम को लेकर चेताया।

PunjabKesari

प्रदेश के मुख्यमंत्री के औचक के बाद प्रशासनिक ढांचे की पोल खुल गई जहा लाचार व्यवस्था और आवेदन ले पहुंचे पीड़ितों से मिली शिकायत के बाद वो नाराज  हुए। जनसमस्याओं को लेकर कई सारी अलग-अलग प्रकार की शिकायतें सीएम को प्राप्त हुई।

अधिकारियों पर गिरी गाज

सीधी जिले के आकस्मिक भ्रमण के दौरान आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों तथा जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों की गतिविधियों की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पीएस धनवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए, वहीं सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को भी पद से हटाने के निर्देश दिए हैं।

सीएम मोहन ने कहा कि  जो अधिकारी जहाँ काम कर रहे हैं उनको जबाबदारी के साथ काम करना चाहिए, जबाबदारी उनके नियुक्ति के साथ होती हैं । ऐसे में अगर मैदानी कार्रवाई में शिकायतें प्राप्त होती हैं तो उनको फिर मैदान में रहने के बजाय उनको वल्लभ भवन में बैठाना ही ज्यादा अच्छा है। लिहाजा सीएम मोहन के इस एक्शन के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!