Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Mar, 2026 11:27 AM

मध्यप्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए Supreme Court of India ने विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर अहम फैसला सुनाया है।
भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर करते हुए Supreme Court of India ने विजयपुर विधानसभा सीट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कांग्रेस के Mukesh Malhotra फिलहाल विधायक बने रहेंगे, जबकि Madhya Pradesh High Court के उस फैसले को खारिज कर दिया गया है जिसमें Ramnivas Rawat को विधायक घोषित किया गया था।
क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?
सुप्रीम कोर्ट ने मल्होत्रा को राहत तो दी, लेकिन साथ में दो सख्त शर्तें भी लागू कर दीं—
Voting Ban: सदन में किसी भी तरह की वोटिंग नहीं कर सकेंगे
Salary Hold: विधायक के वेतन और भत्तों पर फिलहाल रोक
यानी कुर्सी बनी रहेगी, लेकिन ताकत सीमित रहेगी।
कोर्ट में क्या हुआ?
मल्होत्रा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता Vivek Tankha ने दमदार पैरवी की, जिसके बाद कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी।
पूरा मामला समझिए
विजयपुर चुनाव नतीजों को लेकर विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट ने मल्होत्रा का चुनाव रद्द कर Ramnivas Rawat को विधायक घोषित किया.. इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई.. अब सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी..
आगे क्या?
इस मामले की अगली सुनवाई जुलाई में होगी, जहां अंतिम फैसला आएगा कि असली विधायक कौन रहेगा।
क्यों है ये फैसला खास?
यह फैसला सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश की राजनीति में बड़ी कानूनी और सियासी जंग का संकेत है। फिलहाल मल्होत्रा की कुर्सी बच गई है, लेकिन पूरी ताकत के साथ नहीं।