विजयपुर सीट के मामले में कांग्रेस के दिग्गज नेता का बयान आया सामने, कह दी ये बड़ी बात

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Mar, 2026 01:39 PM

congress veteran reacts to vijaypur seat case makes big statement

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात और पेट्रोलियम को लेकर केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए।

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर पहुंचे पूर्व मंत्री और राघोगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक को लेकर आए हाईकोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय पर उन्हें अफसोस है, लेकिन कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। पार्टी इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देगी। जयवर्धन सिंह ने भरोसा जताया कि प्रदेश के इकलौते शहरी आदिवासी विधायक मुकेश मल्होत्रा को न्याय मिलेगा और वे विधायक बने रहेंगे।

इस दौरान जयवर्धन सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हालात और पेट्रोलियम को लेकर केंद्र सरकार पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ईरान में चल रहे युद्ध के बाद दुनिया भर में पेट्रोलियम उत्पादों की कमी देखने को मिल रही है। ऐसे समय में देश की जनता यह सवाल कर रही है कि आखिर भारत को पेट्रोलियम उत्पाद कहां से खरीदने हैं, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका से क्यों पूछना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जब रूस से कच्चा तेल खरीदने की बात आती है तो भी अमेरिका से अनुमति लेने की बात सामने आती है। यह स्थिति बताती है कि पिछले दस वर्षों में भारत के कई निर्णय अमेरिका के दबाव में लिए जा रहे हैं। जयवर्धन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों में भारत को एक स्वतंत्र पहचान और मजबूत आर्थिक ताकत दी थी, लेकिन अब देश की नीतियों पर बाहरी दबाव साफ दिखाई दे रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!