Edited By Himansh sharma, Updated: 27 Feb, 2026 01:16 PM

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे।
ग्वालियर। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने फसल बीमा राशि, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, मध्यप्रदेश में चीतों की बढ़ती संख्या और भोजशाला परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट जैसे अहम मुद्दों पर बड़ा बयान दिया।
फसल बीमा राशि को लेकर क्या बोले शिवराज?
किसानों के खातों में फसल बीमा की राशि कब आएगी, इस सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने भावुक अंदाज में कहा — “अन्नदाताओं के चरणों में मेरा बार-बार प्रणाम है। मेरे लिए किसानों की सेवा ही भगवान की पूजा है। मैं हमेशा खेतों में ही रहता हूं। आज भी झांसी जाऊंगा। सरकार योजनाओं के जरिए किसानों का जीवन बेहतर बनाने में लगी है। किसानों का जायज हक उन्हें जरूर मिलेगा।”
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत किसी भी अंतरराष्ट्रीय समझौते में किसानों और देशहित को सर्वोपरि रखेगा। भारत की कृषि व्यवस्था और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
चीतों और भोजशाला सर्वे पर प्रतिक्रिया
मध्यप्रदेश में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जो वन्यजीव संरक्षण की दिशा में बड़ी सफलता है। वहीं भोजशाला परिसर की ASI सर्वे रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
एयरपोर्ट पर जोशीला स्वागत
ग्वालियर एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और फूल-मालाओं से शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत किया।