Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Apr, 2026 04:40 PM

मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की अप्रैल किस्त को लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश की महत्वाकांक्षी लाडली बहना योजना की अप्रैल किस्त को लेकर प्रदेश की लाखों महिलाओं का इंतजार बढ़ता जा रहा है। हर महीने की तरह इस बार भी बहनों को 1500 रुपए मिलने हैं, लेकिन अभी तक किस्त जारी होने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
मुख्यमंत्री Mohan Yadav अब तक इस योजना के तहत करोड़ों हितग्राहियों के खातों में 54 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर चुके हैं। आमतौर पर सीएम किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान ‘सिंगल क्लिक’ के जरिए यह राशि जारी करते हैं, लेकिन इस बार कार्यक्रम की तारीख और स्थान को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
10 से 15 अप्रैल के बीच आने की संभावना
पिछले कुछ महीनों के पैटर्न को देखें तो पहले यह किस्त 5-7 तारीख के बीच आती थी, जिसे बाद में 5-10 किया गया और अब 10-15 तारीख के बीच ट्रांसफर होने लगी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल की 35वीं किस्त 10 से 15 अप्रैल के बीच कभी भी खातों में पहुंच सकती है।
1.25 लाख बहनों को मिलेगा लाभ
सरकार हर महीने लाखों महिलाओं के खातों में यह राशि भेजती है। इस बार भी करीब 1.25 लाख से अधिक पात्र महिलाओं को 1500 रुपए की किस्त मिलने की उम्मीद है। योजना की राशि से महिलाएं घर खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी जरूरतों को पूरा कर पा रही हैं। फिलहाल प्रदेशभर की “लाडली बहनों” की नजर अब सिर्फ उस तारीख पर टिकी है, जब उनके मोबाइल पर 1500 रुपए आने का मैसेज आएगा।