CM किसान सम्मान योजना की 14वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन आ सकते हैं किसानों के खातों में पैसे

Edited By meena, Updated: 01 Apr, 2026 01:44 PM

major regarding the 14th installment of the cm kisan samman yojana

मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हुई थी। इसके बाद किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम जगदीश...

भोपाल: मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हुई थी। इसके बाद किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का बड़ा बयान सामने आया है। राज्य सरकार द्वारा योजना की 14वीं किस्त जारी किए जाने की संभावना और तेज हो गई है। डिप्टी सीएम ने किसान सम्मान निधि की राशि जारी करने को लेकर नीमच में बड़े संकेत दिए हैं।

वित्त मंत्री व डिप्टी सीएम ने नीमच के जावद में जहर मुक्त जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि क्षेत्र के लिए 90 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। मध्यप्रदेश में वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाया जा रहा है। कृषि बजट में किया गया यह प्रावधान किसानों के कल्याण और कृषि विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने किसान सम्मान निधि का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों के बैंक खातों में यह राशि पहुंचा रहे हैं।

राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, पात्र किसानों की सूची का सत्यापन और तकनीकि प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 82 हजार किसान पंजीकृत है। संभावना जताई जा रही है कि अप्रैल के पहले हफ्ते मुख्यमंत्री मोहन यादव सिंगल क्लिक के जरिए यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर करेंगे। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल 6000 रुपए की आर्थक सहायता दी जाती है। जो 2-2 हजार रुपए के रुपए में तीन किस्तों में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर होती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!