Edited By meena, Updated: 27 Mar, 2026 03:06 PM

छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश की ई रिक्शा चालक महिलाओं और श्रमिकों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम साय 28 मार्च दोपहर 1 बजे जशपुर जिला मुख्यालय से श्रमिक सम्मेलन के अंतर्गत राज्य...
रायगढ़: छत्तीसगढ़ की साय सरकार प्रदेश की ई रिक्शा चालक महिलाओं और श्रमिकों को बड़ी सौगात देने जा रही है। सीएम साय 28 मार्च दोपहर 1 बजे जशपुर जिला मुख्यालय से श्रमिक सम्मेलन के अंतर्गत राज्य की 12 विभिन्न श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत 79,340 निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को 27.15 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे जो डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंचेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन करेंगे। इसके अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया समेत अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
सौगातों की लगेगी झड़ी
इस कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 14 हितग्राहियों को 14 लाख 32 हजार रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 1960 श्रमिकों को 3 करोड़ 92 लाख रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 297 श्रमिकों को 44 लाख 55 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 20 हितग्राहियों को 20 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 325 श्रमिकों के बच्चों को 38 लाख 88 हजार 374 रुपए ट्रांसफर करेंगे।
विभिन्न योजनाओं के तहत करोड़ों रुपए करेंगे ट्रांसफर
वहीं मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 526 हितग्राहियों को 1 करोड़ 52 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना के तहत 71220 श्रमिकों के बच्चों को 14 करोड़ 53 लाख 96 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना के अंतर्गत 1142 श्रमिकों को 39 लाख 50 हजार 624 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक दीर्घायु सहायता योजना के अंतर्गत 3 श्रमिकों को 60 हजार रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के अंतर्गत 3040 श्रमिकों को 6 करोड़ 08 लाख रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 526 हितग्राहियों को 1 करोड़ 52 लाख रुपए, मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 784 श्रमिकों को 29 लाख 04 हजार 082 रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के अंतर्गत 9 हितग्राहियों को 9 लाख रुपए अंतरित किए जाएंगे।
बेहद फायदेमंद है दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना
गौरतलब है कि साय सरकार ने राज्य में ई रिक्शा चलाने वाली दीदीयों के लिए दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिला निर्माण श्रमिकों को आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए ई-रिक्शा खरीदने हेतु 1 लाख (जिसे अब 1.5 लाख करने का प्रावधान है) की सब्सिडी प्रदान करती है। यह योजना छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के तहत पंजीकृत महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर देती है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रुप से मजबूत बनाती है।