एक महीने में तीसरी बार कर्जा लेने जा रही मोहन सरकार, अब ले रही इतने करोड़ का ऋण

Edited By Desh Raj, Updated: 17 Mar, 2026 05:21 PM

mp government to borrow another 4 100 crore

मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है।

(भोपाल): मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश की मोहन सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है। इस बार राज्य सरकार दो अलग-अलग ऋणो के तौर पर कुल 4100 करोड़ रुपए का कर्ज लेगी। इस कर्ज की ब्याज राशि 9 और 15 साल में चुकाई जाएगी।

मार्च माह में राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला यह तीसरा ऋण

आपको बता दें  मार्च माह में राज्य सरकार द्वारा लिया जाने वाला यह तीसरा ऋण होगा। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष  का सरकारी कर्ज 89000 करोड़ हो जाएगा और  इस मार्च महीने का कर्ज 16200 करोड़ का हो जाएगा। वहीं प्रदेश सरकार पर 5 लाख 8 हजार करोड़ रुपए का भी कुल भारी भरकम कर्ज हो जाएगा।

इस महीने 3 बार कर्ज ले चुकी है मोहन सरकार, 3 और 10 मार्च को लिया था कर्ज

गौर करने वाली बात है कि राज्य की मोहन सरकार का इसी मार्च महीन में यह तीसरी बार का कर्ज होगा। पहले मोहन सरकार इससे पहले 3 मार्च को 6300 करोड़ रुपए के 4 अलग-अलग कर्ज लिए गए थे। इसके बाद सरकार ने 10 मार्च को 5800 करोड़ रुपए के 3 कर्ज लिए थे। इनमें 1900 करोड़ रुपए 10 साल, 1700 करोड़ रुपए 14 साल और 2200 करोड़ रुपए का कर्ज 21 साल के लिए हैं। अब मोहन सरकार तीसरी बार 4100 करोड़ का कर्ज लेनी जा रही है ।

अब आपको बता दें कि प्रदेश सरकार दो अलग-अलग कर्ज के तौर  पर 4100 करोड़ रुपए ले रही है। ये राशि सरकार को बुधवार को मिल जाएगी। नोटिफिकेशन के मुताबिक पहला कर्ज 2100 करोड़ रुपए का है जबकि दूसरा कर्ज 2000 करोड़ रुपए का होगा। वहीं बता देते हैं कि  इनकी ब्याज राशि  9  और 15 सालों में सरकार को देनी होगी। फिलहाल समझा जा रहा है कि सरकार दायित्व को पूरा करने के लिए कर्ज ले रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!