वकील हत्याकांड: शिवपुरी में शूटर का शॉर्ट एनकाउंटर, पुलिस पर की थी फायरिंग, 3 शूटर गिरफ्तार

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 15 Feb, 2026 12:34 PM

shivpuri lawyer murder case 3 shooters arrested 1 injured in police encounter

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान रविवार सुबह एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई, जिसमें उसे पैर में दो गोलियां...

शिवपुरी: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना (57) की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान रविवार सुबह एक आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ भी हुई, जिसमें उसे पैर में दो गोलियां लगीं।
 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार करैरा थाना क्षेत्र के चिरली तिराहा के पास पुलिस को आरोपियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी पपेंद्र रावत (23), निवासी चांदपुर, डबरा ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ौनी के घुघसी निवासी गोलू रावत (25), डबरा के चांदपुर निवासी पपेंद्र रावत (23) और बड़ौनी के घुघसी निवासी जहीर मुसलमान (24) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि शनिवार को गोलू रावत ने कट्टे से संजय सक्सेना की पीठ पर गोली मारी थी, जिससे उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने बताया कि वारदात के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। इस हत्याकांड में पुलिस ने शिक्षक कमलेश शर्मा, उनके सरपंच चाचा सुनील शर्मा, नीरज शर्मा और उनके साथी आशीष परिहार के खिलाफ भी हत्या का मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता संजय सक्सेना जमीनी विवादों के मामलों में सक्रिय थे और परिजनों ने जमीन व चुनावी रंजिश को हत्या की वजह बताया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की सुपारी कितनी रकम में दी गई थी और साजिश में किन-किन लोगों की भूमिका रही। आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!